बिहार में अब आप अपनी जमाबंदी नक़ल पर दाखिल ख़ारिज के लिये SMS अलर्ट अपडेट सेवा प्राप्त कर सकते है इसका मतलब जब भी आपकी जमीन खरेदी और बेचीं जायेगी और दाखिल ख़ारिज के वक्त तो आपको अपने मोबाइल पर SMS अलर्ट प्राप्त होगा।
जमाबंदी पर SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया
- बिहार में जमाबंदी पर SMS अलर्ट प्राप्त करने के लिये अधिकृत biharbhumi.bihar.gov.in/Login वेबपेज पर जाये उसके बाद आपका बिहार भूमि पोर्टल पंजीकृत मोबाइल दर्ज करके Login करले या फिर अगर आप नये यूजर हो तो पहले Registration करके लॉगिन करले।

- लॉगिन करने के बाद SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करे इस सर्विस को चुने।

- अब अपने जमाबंदी का चयन करे जिसके आपको SMS अलर्ट चाहिये इसके लिये जिला, अंचल, हल्का, मौजा, भाग वर्तमान और पुष्ट संख्या वर्तमान चुनकर खोजे बटन पर क्लिक करे।
- जमाबंदी की सूचि आएगी इसमें अपनी जमाबंदी के सामने दिये गए अगला बटन पर क्लिक करे।

- अपनी जमाबंदी की जांच करे और अगला बटन पर क्लिक करे बादमे अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके Submit करे अब आपको अपने मोबाइल SMS अलर्ट प्राप्त होंगे।
