बिहार के जन शिकायत पोर्टल एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य भूमि से जुड़ी समस्याओं और विवादों का तेज़, पारदर्शी और सरल समाधान उपलब्ध कराना है।
जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी, नामांतरण में देरी, नक्शा या खाता संबंधी त्रुटि जैसी शिकायतों के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे अब आप घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति ऑनलाइन चेक भी कर सकते हैं।
बिहार के जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करे?
- जन शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने के लिये अधिकृत biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg/ पोर्टल पर जाये उसके बाद आपका बिहार भूमि पोर्टल पंजीकृत मोबाइल दर्ज करके Login करले या फिर अगर आप नये यूजर हो तो पहले Registration करके लॉगिन करले।

- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद यूजर की जानकारी दिखेगी यह पर शिकायत दर्ज करे इस बटन पर क्लिक करे।

- बादमे सेवा का प्रकार चुने इसमें आपको ऑनलाइन सेवा से संबंधित, अन्य, और राजस्व महा-अभियान इन विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनकर Proceed बटन पर क्लिक करे।

- शिकायत दर्ज करे पेज पर आने के बाद निचे दी गई जानकारी चुनकर आगे बढे बटन पर क्लिक करे।
- सेवा चुने
- जिला
- अंचल
- क्या आपने ऑनलाइन आवेदन किया है (हा /नहीं)
- अब अपनी समस्या का वर्णन अधिकतम १००० शब्दों में करे बादमे आपने इससे पहले इसी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है यानि नहीं इसका हा या नहीं में जवाब दे।
- आखिर में किसी अन्य माध्यम से आपने शिकायत की है तो उसकी जानकारी दर्ज करे या नहीं की है यह जगह खाली छोड दे इसके बाद सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करके आवेदन को संचित करे बटन पर क्लिक करे।

शिकायत की स्थिति कैसे देखें
- जन शिकायत स्थिति देखने के लिये अधिकृत biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg/ पोर्टल पर जाये उसके बाद शिकायत की स्थिति देखे बटन पर क्लिक करे।
- बादमे शिकायत संख्या दर्ज करके खोजे पर क्लिक करे आखिर में आपके स्क्रीनपर शिकायत की स्थिति आयेगी।
