eMapi Bihar जमीन की मापी के लिये आवेदन करे

अगर आप बिहार में अपने जमीन की मापी सरकारी अमिन से करवाना चाहते हो तो आपको कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा घर बैठे ही आप आवेदन कर सकते हो. ई-मापी (e-Mapi) बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जिससे भूमि मापन यानी जमीन की सही सीमाएँ और नक्शा डिजिटली और पारदर्शी तरीके से कराया जाता है।

यह सेवा भूमि मालिकों/किसानों को सरकारी अमीन (Government Ameen) को ऑनलाइन बुक करने, मापी के लिए आवेदन करने, शुल्क भुगतान करने और मापन का प्रमाणपत्र प्राप्त करने जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराती है।

Available e Mapi Services

  • Application Status
  • Apply for Mapi
  • Report
  • मापी हेतु शपथ पत्र
  • अमीन उपलब्धता
  • भुगतान सत्यापन
  • अपील
  • अन्य सेवाए

बिहार में जमीन की मापी करने के लिये आवेदन कैसे करे?

  • बिहार में जमीन की मापी सरकारी अमीन से करवाने के लिये अधिकृत emapi.bihar.gov.in/login वेबपेज पर जाये उसके बाद आपका बिहार भूमि पोर्टल पंजीकृत मोबाइल दर्ज करके Login करले या फिर अगर आप नये यूजर हो तो पहले Registration करके लॉगिन करले।

  • ई मापी पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद Apply for Mapi इस सर्विस को सुने बादमे सूचनाओं का पालन करने दिये गए 8 Steps पुरे करके अपना आवेदन Submit करे।
  1. जिला, अंचल चुने और जमाबंदी ऑनलाइन उपलब्ध है या नहीं इसका जवाब दे (हाँ/नहीं)
  2. जमाबंदी का विवरण
  3. आवेदन विवरण, वर्तमान पता और स्थायी पता का विवरण
  4. मापी की जाने वाली भूमि की सीमा का विवरण
  5. अन्य आवेदक / हिस्सेदार को मापी देनी होतो उनका विवरण
  6. पूछे गए कुछ सवालों का जवाब दे
  7. दस्तावेज अपलोड करे
  8. Declaration देके आवेदन Submit करे

  • आखिर में आपका ई मापी आवेदन Submit हो जायेगा इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन होगा सत्यापन के बाद आपको भुगतान करके सरकारी अमीन के उपलब्ध तिथि को Appointment बुक करना होगा।

F&Q

Q1. ई-मापी का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जमीन मापन प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और ऑनलाइन बनाना ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Q2. क्या ई-मापी के लिए शुल्क देना पड़ता है?

हाँ, जमीन मापी के लिए निर्धारित सरकारी शुल्क ऑनलाइन जमा करना होता है।

Q3. मापी कौन करता है?

सरकारी अधिकृत अमीन (Government Ameen) द्वारा जमीन की मापी की जाती है।

Q4. मापी रिपोर्ट कैसे मिलेगी?

मापी पूरी होने के बाद रिपोर्ट और प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है।

Leave a Comment